13 साल के लड़के ने 10 साल की लड़की को लिखा प्रेम पत्र, भिड़े दोनों के परिजन, 10 घायल
नई दिल्ली। गुजरात के सुरेंद्र नगर में बढ़ते बच्चों का नादानी के लिए दो परिवार आपस में भिड़ गए और लगभग 10 लोग घायल हो गए। दरअसल यहां 13 साल के एक लड़के ने 10 वर्ष की एक लड़की को लव लेटर लिखा। इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को लगी तो बवाल हो गया। मामला इतना बिगड़ा कि हिंसा में बदल गया और दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार लड़का अकसर ही लड़की को छेड़ा करता था। कभी उसके स्कूल बैग में लव लेटर रख दिया करता था। गुरुवार को इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को लेगी को मामले ने तूल पकड़ ली। दोनों के परिवारों के बीच हिंसा छिड़ गई। दोनों परिवारों मारपीट के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर है कि लड़की ने लड़के की शिकायत अपने घरवालों से की थी। इसके बाद लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंचे। दोनों परिवारों में बातचीत हो रही थी कि लड़के के परिवार वाले किसी बात से भड़क गए और लड़की के घरवालों पर हमला कर दिया।
खबर के अनुसार लड़के के परिजनों नें लड़की के घर वालों की आँखों में लाल मिर्च पाउडर फेंका और फिर बैट और लोहे की रॉड ले मारपीट की। जबकि लड़के के घरवालों का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने पहले हमला किया था। और उनके लड़के ने कभी लव लेटर नहीं लिखा ये आरोप झूठा है। मामले का जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: युवक ने पुल से कूदकर दी जान, डायरी मिली तो मालूम हुई वजह












Click it and Unblock the Notifications