अब क्या करेंगे बैंक वाले, विजय माल्या तो चले गये विदेश?
नई दिल्ली। 13 बैंको के कर्ज में डूबे देश के लीकर किंग कहे जाने वाले विजय माल्या के बारे में खबर आ रही है कि वो इस समय भारत में नहीं हैं और विदेश जा चुके हैं लेकिन कहां, कब, कैसे और किस जगह, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत 13 बैंकों ने मंगलवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय में माल्या के खिलाफ गुहार लगायी थी कि या तो माल्या गिरफ्तार हों या फिर वो पूरे कर्ज लिये पैसे वापस करें और उनके विदेश जाने पर कोर्ट रोक लगाये लेकिन इससे पहले की कोर्ट माल्या के खिलाफ कोई एक्शन लेता, खबर आ रही है माल्या विदेश जा चुके हैं।
विजय माल्या तो चले गये विदेश?
न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक माल्या के प्रवक्ता को भी इस बारे में कुछ नहीं पता कि उनके मालिक कहां है। वो केवल ईमेल के जरिये उससे बात कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications