12th fail: श्रद्धा के साथ लव स्टोरी के बीच खुला IPS मनोज शर्मा का एक और राज, कहा- 'अपनी ओर खींच ही लेता है...'
12th Fail IPS मनोज शर्मा की इन दिनों जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। उनकी कहानी लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मनोज शर्मा कितने टैलेंटेड हैं, ये बात लोगों से छिपी नहीं है। अब उन्होंने अपने एक और राज से लोगों को रूबरू करवाया है। चलिये जानते हैं क्या है ये राज...
मनोज शर्मा पर बनी 12th Fail फिल्म की काफी चर्चा है। फिल्म में विक्रांत मेसी ने मनोज शर्मा का किरदार निभाया है। फिल्म देखने के बाद मनोज शर्मा की रीयल लाइफ के बारे में जानकर लोगों की आंखों में ही आंसू आ गए। मनोज शर्मा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के अपडेट्स शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में मनोज शर्मा ने एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वे अपना ऐसा हिडन टैलेंट दिखा रहे हैं, जिसके बारे में किसी को दूर दूर तक पता नहीं था। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, मनोज शर्मा क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने क्रिकेटर का यूनिफॉर्म पहना हुआ है।
फोटो देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। आखिरकार उन्हें आईपीएस अफसर के इस टैलेंट के बारे में देर सवेर पता चल ही गया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि क्रिकेट.... कही भी रहो, अपनी ओर खींच ही लेता है।
एक यूजर ने ये तस्वीर देखने के बाद कहा कि आप क्रिकेट खेल लेते हैं। वहीं एक ने कहा कि अरे वाह। एक तीसरे यूजर ने कहा कि आपका ये अंदाज भी बहुत खूब है। एक यूजर ने शायराना अंदाज में लिखा कि हुनर जगाता है, एहसास कराता है उठ जाग चलो अब कौन बैठता है...साहस को अपने दिखलाओ-2, लाखो की शान तुम बन जाओ।
एक यूजर ने कहा कि हम तो आपकी आगे की लाइफ भी जानना चाहते है मगर मूवी आईपीएस बनने तक पर खत्म हो गई.... कई लोगों ने आईपीएस अफसर की जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications