अनंतनाग में मारा गया 1 आतंकवादी, 7 महीने में 120 आंतकी मौत के घाट उतारे गए
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर मे एक और आतंकी मारा गया। आतंकी को राज्य के बीजबहेरा स्थित खंजरबल में सुरक्षाबलों ने मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान बतौर यावर हुई है। उसके पास से SLR रायफल, 40 राउंड मैगजिन और चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार (3 अगस्त) को भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने सूचना के आधार पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तलाशी अभियना के दौरान एक घर से फायरिंग हुई जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। इस दौरान से ना का एक जवान घायल हुआ।
Recommended Video


हालांकि इस बात की भी खबर है कि 2 आतंकी रात होने का फायदा उठाकर भाग गए। मारे गए आतंकी के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वो 10 दिन पहले ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। गौरतलब है कि सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रहे हैं। बीते 7 महीनों में करीब 120 आतंकियों को मारा जा चुका है। गुरुवार को भी कुलगाम मं दो हिजबुल आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया था।
कश्मीर के शोपियां में गुरुवार सुबह आर्मी के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें एक मेजर और एक जवान और सिपाही शहीद हो गए।












Click it and Unblock the Notifications