हेलीकॉप्टर दुर्घटना में CDS रावत समेत 12 अन्य का निधन, सेना ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली, 08 दिसंबर: तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में एकमात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का फिलहाल वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

12 others including CDS Rawat died in helicopter crash, Army released list

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। इस हादसे में मारे गए 13 लोगों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एसएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्कवॉड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए,हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा शामिल हैं।

12 others including CDS Rawat died in helicopter crash, Army released list

सीडीएस बिपिन रावत तीनों सेनाओं के महत्वाकांक्षी आधुनिकीकरण की योजना को लागू करने का काम देख रहे थे ताकि सशस्त्र बलों में समन्वय बनाया जा सके और उनकी लड़ाकू क्षमता को बढ़ाया जा सके। वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जनरल रावत 17 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक भारतीय सेना के प्रमुख थे। उन्हें 31 दिसंबर 2019 को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
12 others including CDS Rawat died in helicopter crash, Army released list
12 others including CDS Rawat died in helicopter crash, Army released list

इस दुर्घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।

12 others including CDS Rawat died in helicopter crash, Army released list

उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वायुसेना ने कहा, ''जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज के दौरे पर जा रहे थे जहां उन्हें शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करना था। सेना की ओर से इस हादसे में बिपिन रावत, मधुलिका रावत के अलावा शहीद हुए सेना अधिकारियों की लिस्ट जारी की है।

12 others including CDS Rawat died in helicopter crash, Army released list

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+