जम्मू-कश्मीर: देश विरोधी गतिविधि के लिए 12 अधिकारी बर्खास्त

जम्मू कश्मीर सरकार ने 12 अधिकारियों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर में हुई हिंसा को भड़काने का काम किया था।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार ने 12 अधिकारियों को 'देश विरोधी गतिविधियों के लिए बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर में हुई हिंसा को भड़काने का काम किया था। सूत्रों के अनुसार कुछ और अधिकारीं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

kashmir

अधिकारियों के बर्खास्त किए जाने के आदेश बुधवार शाम को दिए गए। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार जिन अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें कश्मीर यूनिवर्सिटी के सहायक रजिस्ट्रार हैं, जबकि अन्य लोग शिक्षा, आय, सामाजिक स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और खाद्य पदार्थों की पूर्ति के विभाग से जुड़े हुए हैं।

एक उच्च अधिकारी ने कहा- अधिकारियों की देश विरोधी गतिविधियों को लेकर राज्य की पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की थी और उसे मुख्य सचिव को भेजा था। इसके बाद उन्होंने विभागों के प्रमुखों को इन अधिकारों को बर्खास्त करने का आदेश दिया।

आपको बता दें कि 8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए जाने के बाद कश्मीर में हिंसा फैल गई थी। इस हिंसा में करीब 90 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 12,000 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे।

केन्द्र ने कहा है कि यह हिंसात्मक प्रदर्शन और पत्थर फेंके जाने की घटना पाकिस्तान द्वारा पोषित विद्रोहियों की तरफ से पहले से ही प्लान की गई थी, जिसके बाद इसे अंजाम दिया गया।

आपको बताते चलें कि कश्मीर में सेना की तैनाती के पिछले 26 सालों में ये दूसरी बार है, राज्य के सरकारी अधिकारियों को देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है और उन्हें बर्खास्त किया गया है।

इससे पहले 1990 में 5 अधिकारियों को अलगाववादियों का समर्थन करने के लिए बर्खास्त किया गया था। जिसके बाद कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों ने करीब 3 महीने तक हड़ताल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+