बरेली में बस पलटी 12 की मौत, देखें भयावह तस्वीरें
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में बुधवार तड़के एक बस पलट गई जिसमें सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 50 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग (एनएच-24) पर हुई, जब तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई।
बरेली के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 10 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों को पता फिलहाल नहीं लग पाया है।
पुलिस के मुताबिक, बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी और बस में ज्यादातर लोग बहराइच के ही थे। घायल यात्रियों का आरोप है कि बस चालक ने हादसे से करीब एक घंटे पहले एक ढाबे में रुककर शराब पी थी।
हाल ही में हुईं कुछ सड़क दुर्घटनाओं की तस्वीरें देखें स्लाइडर में-

18 दिसंबर को हावड़ा में
18 दिसंबर को हावड़ा में यह दुर्घटना हुई।

22 मई को रांची में हुआ एक्सीडेंट
22 मई को रांची में यह दुर्घटना हुई, जो वाकई में भयावह थी।

अप्रैल में हआ यह हादसा
असम में अप्रैल में हआ यह हादसा।

नागांव असम में हादसा
असल के नागांव जिले में यह हादसा हुआ।

9 मई को गुड़गांव में हादसा
9 मई को गुड़गांव के शंकर चौक पर हुआ हादसा।

10 अप्रैल को सूरत में
10 अप्रैल को सूरत में धू-धू कर जल उठी मारूती ओमनी।

सूरत में बड़ा हादसा
सूरत में बड़ा हादसा तब हुआ जब दो ट्रक भिड़े।

इलाहाबाद में दुर्घटना
इलाहाबाद में दुर्घटना

7 मई को अमृतसर में
7 मई को अमृतसर में सड़क दुर्घटना।

बीकानेर में 23 नवंबर को हुआ हादसा
यह भयावह तस्वीर बीकानेर की है।












Click it and Unblock the Notifications