आयकर विभाग ने एक्सिस बैंक में मारा छापा, 12 नकली अकाउंट पकड़े

अब आयकर विभाग इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि इन नकली कंपनियों द्वारा कितने रुपयों का ट्रांजैक्शन किया गया है।

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शुक्रवार को नई दिल्ली की कृष्णा नगर एक्सिस बैंक ब्रांच में 12 नकली बैंक खाते पकड़े हैं। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग इन नकली खातों द्वारा किए जा रहे लेन-देन को आसानी से ट्रैक कर पा रही थी। कई नकली कंपनियां कालाधन छुपाने के लिए एक्सिस बैंक की कई शाखाओं का इस्तेमाल कर रही थीं।

axis

यह छापेमारी आयकर विभाग के सर्च ऑपरेशन के तहत नोएडा यूनिट द्वारा की गई थी। अब आयकर विभाग इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि इन नकली कंपनियों द्वारा कितने रुपयों का ट्रांजैक्शन किया गया है।

वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी आयकर विभाग के साथ संपर्क में है और उसने भी इस मामले को लेकर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

axis2

पहले भी मिले हैं नकली खाते

आयकर विभाग ने गुरुवार को नोएडा सेक्‍टर 51 स्थित एक्‍सिस बैंक की शाखा में छापा मारा था। इस छापेमारी में बैंक में 20 फर्जी खाते मिले थे, जो फर्जी कंपनियों के हैं। इन सभी खातों में करीब 60 करोड़ रुपए जमा किए गए थे।

9 दिसंबर को एक्सिस बैंक की चांदनी चौक ब्रांच में छापा मारा गया था और 15 नकली अकाउंट पकड़े थे। इन 15 अकाउंट में कुल मिलाकर 450 करोड़ रुपए जमा थे।

अब तक ईडी ने देशभर के 10 बैंकों की 50 शाखाओं में छापे मारे हैं, ताकि उन लोगों पर कड़ी नजर रखी जा सके, जिन्होंने अपने खातों में भारी रकम जमा की है।

आपको बता दें कि 9 नवंबर से कई गई नोटबंदी के बाद से ही कई लोग अपने पास जमा कालेधन को सफेद करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी के तहत आयकर विभाग और ईडी ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है और छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+