गोवा बीच पर दो नाबालिग के साथ छेड़खानी और मारपीट, पुणे से आए 11 पर्यटक गिरफ्तार
नई दिल्ली। गोवा पुलिस ने पुणे से आये 11 पर्यटकों को नाबालिग से कथित तौर पर मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन सभी पर्यटकों को गोवा के एक बीच पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और उसके भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद इनसे पूछताछ की जा रही है।

कलंगुट थाने के जिवबा दल्वी ने बताया कि मंगलवार को 17 साल के भाई और उसकी 16 साल की बहन उत्तर गोवा जिले में स्थित बागा बीच पर बैठे हुये थे और उनके माता-पिता पास में ही खाना खा रहे थे। तभी पुणे से आये 11 टूरिस्ट के एक ग्रुप ने लड़की की तस्वीरें लेना शुरू कर दिया।
पीड़ित नाबालिग के मात-पिता के हवाले से बताया गया कि जब उस लड़के ने उन लोगों के खिलाफ आपत्ति जताई और बहन की फोटो लेने से मना किया तो वे सभी थप्पड़ मारकर उसकी पिटाई करने लगे। इससे पहले कि आरोपी गोवा से बाहर भाग पाते, कलंगुट पुलिस ने उन सभी को पकड़ लिया। दलवी ने बताया कि 11 आरोपियों में से दो नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 15 वर्ष है और उन्हें सरकारी संरक्षण गृह में भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications