नागालैंड: बीजेपी-कांग्रेस समेत 11 दल नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बहिष्कार का फैसला
इसी बीच 'नागालैंड ट्राइबल होहोज एंड सिविल आर्गनाइजेशंस' की कोर कमिटी के संयोजक ने कहा कि पार्टियों ने 27 फरवरी को राज्य में होने वाले चुनाव में खड़े नहीं होने की हमारी मांग पर सहमति जताई है।
नई दिल्ली। नागालैंड में बीजेपी, कांग्रेस समेत 11 सियासी दलों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। सोमवार को राज्य की राजधानी कोहिमा में सभी राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इस बैठक में सभी दलों ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का फैसला किया। राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव से पहले नागा समस्या के समाधान की मांग की है।

11 सियासी दलों के नेताओं ने लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं
इस संबंध में 11 सियासी दलों के नेताओं ने लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं। इस लेटर में लिखा है कि नागाओं को चुनाव नही समाधान चाहिए। इस लेटर में यह भी मांग की गई है कि सभी दल नागालैंड के भले के लिए आगे आएं और नागा समस्या का समाधान तलाश करें। नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं।

'हम नागा समस्या का समाधान चाहते हैं'
इसी बीच 'नागालैंड ट्राइबल होहोज एंड सिविल आर्गनाइजेशंस' की कोर कमिटी के संयोजक ने कहा कि पार्टियों ने 27 फरवरी को राज्य में होने वाले चुनाव में खड़े नहीं होने की हमारी मांग पर सहमति जताई है। हम नागा समस्या का समाधान चाहते हैं। दलों के दस्तखत वाले संयुक्त घोषणापत्र में कहा गया है, 'नगा लोगों की सर्वसम्मत राय है कि राजनीतिक समाधान या नगा शांति समझौता, चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है और इस वजह से अमन चैन के लिए नागालैंड के विधानसभा चुनाव को टालना जरूरी है।'

27 तारीख को विधानसभा चुनाव होने है
इन दलों में - नागा पीपुल्स फ्रंट, कांग्रेस, भाजपा, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी, नगालैंड कांग्रेस, यूनाइटेड नगालैंड डेमोक्रेटिक पार्टी , आम आदमी पार्टी, नेशनल कांग्रेस पार्टी, लोक जन पार्टी, जनता दल (यू) और नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल है। बता दें कि नागालैंड में अगले महीने की 27 तारीख को विधानसभा चुनाव होने है। 27 फरवरी को नगालैंड के साथ ही मेघालय में भी चुनाव होना है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications