देश का IT हब बेंगलुरु बना भाषाओं का भी हब, यहां बोली जाती हैं 107 भाषाएं, जानिए अन्य शहरों का हाल
बेंगलुरु, सितंबर 04। कर्नाटक की राजधानी और देश का आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर में सबसे अधिक 107 भाषाएं बोली जाती हैं। सबसे अधिक भाषाएं बोले जाने वाली लिस्ट में बेंगलुरु टॉप पर है। बेंगलुरु में बोली जाने वाली 107 भाषाओं में 22 अनुसूचित और 84 गैर अनुसूचित भाषाएं शामिल हैं।

2011 जनगणना के विश्लेषण से चला पता
आपको बता दें कि ये जानकारी 2011 जनगणना के हालिया विश्लेषण में सामने आई है। इस विश्लेषण को दो शिक्षाविदों ने किया है। 2011 जनगणना के अनुसार ये विश्लेषण ब्रुकिंग्स इंस्टट्यूशन के एक नॉन रेजिडेंट सीनियर फेलो शमिका रवि और भारतीय सांख्यिकी संस्थान अर्थशास्त्र के असोसिएट प्रोफेसर मुदित कपूर ने किया है।
बेंगलुरु में सबसे अधिक बोली जाती है कन्नड़ भाषा
आपको बता दें कि कर्नाटक की मातृभाषा कन्नड़ बेंगलुरु में 44.62 प्रतिशत आबादी के द्वारा बोली जाती है, जो सबसे अधिक है। कन्नड़ के अलावा अनुसूचित भाषाओं में हिंदी, मैथिली, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कश्मीरी, सिंधी, उर्दू, कोंकणी, संताली, मराठी, मणिपुरी और नेपाली भाषा भी बेंगलुरु में बोली जाती है। इसके अलावा गैर-अनुसूचित भाषाओं में अंग्रेजी, काबुली, पश्तो, तिब्बती, अरबी, निशी, मुंडारी, लुशाई, निकोबारी, शेरपा और नागालैंड की भाषा बोली जाती है।
100 से ज्यादा भाषा बोले जाने वाले 2 और शहर
बेंगलुरु के अलावा दूसरे नंबर पर नागालैंड का दिमापुर शहर है, जहां 103 भाषाएं बोली जाती हैं। वहीं असम के सोनितपुर में 101 भाषाएं बोली जाती हैं। वहीं सबसे कम भाषा बोले जाने वाले शहर को देखें तो यनम के पुदुचेरी, बिहार के कैमूर, उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी और कानपुर देहात और तमिलनाडु के अरियालुर में सबसे कम भाषाएं बोली जाती हैं। इन राज्यों के जिलों में 20 से कम भाषाएं बोली जाती है।












Click it and Unblock the Notifications