24 घंटों के भीतर कोरोना से 380 लोगों की मौत, मिले 10667 नए मरीज

अभी तक कोरोना वायरस के 1,80,013 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद देश में एक्टिव केस 1,53,178 हैं...

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले महज 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के 10667 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 343091 हो गई है। वहीं, एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के कारण 380 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस से अभी तक 9900 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी अब पहले की अपेक्षा तेजी से बढ़ रही है।

Recommended Video

    Coronavirus India: Coronavirus के मरीजों की संख्या 3.43 लाख के पार, 10667 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती

    सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक कोरोना वायरस के 1,80,013 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद देश में एक्टिव केस 1,53,178 हैं। इस बीच खबर है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस का टेस्ट कराया जाएगा।

    दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस

    दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस

    आपको बता दें देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 1647 नए मामले सामने आए। वहीं, 73 लोगों की जान भी कोरोना वायरस के कारण चली गई। इन आंकड़ों के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 42,829 हो गई है। दिल्ली में कोरोना वायरस से बिगड़ते हालात को लेकर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दफ्तर में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी।

    सभी अस्पतालों के कोरोना वायरस वार्ड में लगेंगे सीसीटीवी

    सभी अस्पतालों के कोरोना वायरस वार्ड में लगेंगे सीसीटीवी

    वहीं, इस बैठक के बाद अमित शाह ने दिल्ली के एलएनजेपी (लोक नायक जय प्रकाश) अस्पताल का दौरा किया। एलएनजेपी के निरीक्षण के बाद अमित शाह ने निर्देश दिए कि दिल्ली के सभी अस्पतालों के कोरोना वायरस वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। गौरतलब है कि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों के इलाज को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+