जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने इस साल 103 आतंकियों को मौत के घाट उतारा
श्रीनगर: भारत के सुरक्षा बलों ने इस साल 100 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। ये आंकड़े इस साल 6 जून तक हैं। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में सुरक्षा बलों ने 109 आतंकियों को मारा है। जबकि साल 2018 में ये आंकड़ा 254 था। पुलवामा हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

इस साल 103 आतंकी ढेर
रक्षा से जु़ड़े सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान ने 2019 में 6 जून तक 1,170 बार सीजफायर का उल्लघंन किया। साल 2018 में पाकिस्तान ने 1,629 बार युद्ध विराम उल्लंघन किया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस साल 6 जून तक जम्मू-कश्मीर में 100 से अधिक आतंकवादियों को एनडीआई सुरक्षा बलों ने मार गिराया। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 103 आतंकवादियों को खत्म कर दिया, जबकि 2018 में 254 आतंकवादी मारे गए।

पाक ने तोड़ा सीजफायर
सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान ने 2019 में 6 जून तक 1,170 बार और 2018 में 1,629 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया। 12 दिसंबर, 2018 को गृह मंत्रालय ने बताया था कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में आतंक से संबंधित घटनाओं की संख्या लगभग दोगुनी हो गई थी। साल 2018 में 86 सुरक्षाकर्मियों और 37 नागरिकों की जान गई थी। सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने की पुरजोर कोशिश की। इस वजह से पत्थरबाजी की घटनाओं में काफी कमी आई है। 2018 में पत्थरबाजी की 750 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।

बुरहान वानी को मार गिराया
साल 2017 में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत राज्य में 200 आतंकवादी मारे गए। इस साल 329 आतंकी वारादात हुई। 74 सुरक्षाकर्मी और 36 नागरिक भी इन घटनाओं में मारे गए। साल 2016 में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया गया था। उस साल 322 आतंकी वारदातें हुई थीं, जिसमें 150 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। जबकि 82 सुरक्षा बल के जवान और 15 नागरिकों की जान गई थी।












Click it and Unblock the Notifications