CBI की कस्टडी से गायब हुआ 103 किलो सोना, 45 करोड़ कीमत, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

चेन्नई। सीबीआई से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर आ रही है। तमिलनाडु में सीबीआई की कस्टडी में रखा गया 103 किलो सोना गायब हो गया है। 45 करोड़ की कीमत का ये सोना सीबीआई ने एक रेड के दौरान पकड़ा था और इसे सीबीआई की सेफ कस्टडी में रखा गया था। अब ये सोना गायब हो गया है। इसकी जानकारी तब सामने आई जब मद्रास हाईकोर्ट में मामले में तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी को जांच के आदेश दिए।

Recommended Video

      Tamil Nadu: CBI कस्टडी से 103 किलो Gold गायब, Madras HC ने Police को सौंपी जांच | वनइंडिया हिंदी
      Gold

      सीबीआई ने 2012 में चेन्नई स्थित सुरना कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑफिस में छापा मारा था। इस रेड के दौरान सीबीआई की टीम ने 4 क्विंटल 5 किलो सोना जब्त किया था। इस सोने की सीबीआई की सील के साथ सुरना की तिजोरियों में रखा गया था। इसी जब्त किए गए सोने में से अब 103 किलो सोना गायब हो गया है।

      सीबीआई ने दी सफाई
      केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि उसने तिजोरियों की 72 चाबियां चेन्नई में सीबीआई की प्रधान विशेष अदालत को सौंपी थी। सीबीआई के मुताबिक सीज के दौरान सभी सोने की ईटों को एक साथ तौला गया था लेकिन जब इसे सुरना और एसबीआई के बीच कर्ज को सुलझाने के लिए नियुक्त किए गए निरीक्षक को सौंपा गया तो इसे अलग-अलग तौला गया था। यही कारण है कि वजन में अंतर आया है।

      कोर्ट ने किया खारिज
      वहीं सीबीआई की सफाई को खारिज करते हुए जज ने मामले की जांच तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी से करने का आदेश दिया है। सीबी-सीआईडी की पूरी जांच एसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में होगी।

      वहीं सीबी-सीआईडी से जांच कराए जाने का सीबीआई ने विरोध किया। सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि यदि स्थानीय पुलिस जांच करेगी तो उसकी साख को नुकसान होगा। इस पर कोर्ट ने कहा कि कानून में ऐसा कोई अंतर नहीं है। सभी पुलिस वालों पर विश्वास किया जाना चाहिए और किसी को ये नहीं कहना चाहिए कि सीबीआई बहुत खास होती है और बाकी पुलिस वाले बेकार होते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+