एक्ट्रेस राम्या कृष्णन की कार में मिली शराब की 100 बोतलें, पुलिस ने की जब्त

नई दिल्ली। जानी-मानी अभिनेत्री राम्या कृष्णन की कार से करीब 100 से ज्यादा शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। शराब की बोतलें जब्त किए जाने के बाद पुलिस ने राम्या के ड्राइवर सेल्वाकुमार को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जमानत दे दी गई। बताया गया है कि ये मामला गुरुवार शाम का है। जिस समय पुलिस ने राम्या की कार की जांच की और बोतलें जब्त कीं तो वह खुद कार में मौजूद थीं।

Recommended Video

    Ramya Krishnan की कार से जब्त की गई 104 Bottle शराब, Chennai Police ने की कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी
    100 liquor bottles seized from actress Ramya Krishnan car in chennai

    चेन्नई पुलिस चेकपोस्ट महाबलीपुरम से आ रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी राम्या की टोयोटा इनोवा कार को रोका गया। पुलिस ने कार की जांच के लिए कहा तो राम्या तुरंत तैयार हो गईं और चेकिंग में पूरा सहयोग किया। कार से शराब और बीयर की बोतलें मिली हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया। राम्या की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। लॉकडाउन के बाद से अभी तक चेन्नई में शराब बेचने पर रोक है। शराब की दुकानें बंद हैं और शहर में शराब बेचना गैरकानूनी है।

    बता दें कि राम्या ने हिन्दी और साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। कुछ समय पहले आई फिल्म बाहुबली में माता शिवगामी का किरदार निभाकर वो बेहद मशहूर हो गईं। शिवगामी के किरदार को ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पसंद किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+