10 साल की खोज के बाद पहाड़ों में मिला 7.5 करोड़ का खजाना, अब तक ले चुका है 4 लोगों की जान
नई दिल्ली। अमेरिका के मल्टी मिलियनायर, एडवेंचरर और ऑथर फॉरेस्ट फेन ने कनाडा और अमेरिका के बीच फैली पर्वत श्रंखला रॉकी माउंटेन में तकरीबन 1 मिलियन डॉलर का खजाना छिपा दिया है। लोगों को नेचर से जोड़ने के लिए उन्होंने ये ट्रेजर हंट रखा था। अब तक हजारों लोग इसकी तलाश में पहाड़ और नदियों की खाक छान चुके हैं। इस बेशकीमती खजाने की तलाश करने की कोशिश में अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक दशक बाद आखिरकार एक शख्स ने इस ट्रेजर हंट को जीत लिया है। फॉरेस्ट फेन ने 10 साल बाद इस खजाने के मिलने की पुष्टि की है।

एक अनाम शख्स ने 10 साल पहले छुपाए गए खजाने को खोजा
2011 में अमेरिका के न्यू मेक्सिको में रहने वाले 86 साल के फॉरेस्ट फेन ने एक ट्रेजर हंट शुरू किया था। फेन ने सोने के सिक्के और गहने रॉकी माउन्टेंस में कहीं छुपाए थे। अब खुद उन्होंने घोषणा की है कि , कुछ दिन पहले एक अनाम शख्स ने 10 साल पहले छुपाए गए उनके खजाने को खोज लिया है। उन्होंने कहा कि, एक आदमी ने कुछ दिन पहले खजाने की लोकेशन पता लगा ली थी और उसकी खोज की पुष्टि उसके द्वारा भेजी गई एक तस्वीर से हो गई है। मैं अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता है, लेकिन वो ब्लैक ईस्ट का रहने वाला है।

कविता के कोड में मिला खजाने का क्लू
फिन ने इस खजाने में रखी गई चीजों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर डाल रखी है। इस खजाने में सोने के सिक्के, कीमती पत्थर, प्री-कोलंबियन एनिमल फिगर्स और कई बेशकीमती चीजें और अन्य विदेशी सामान उसमें मौजूद हैं। उन्होंने इसका सुराग एक कविता में बताए थे। उन्होंने इस कविता में नौ सुराग दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने दो किताबें द थ्रिल ऑफ द चेज और टू फॉर टू वाक भी लिखी हैं, जिसमें खजाने का सुराग छिपा हुआ है। क्लू के तौर पर फॉरेस्ट फेन ने 24 लाइन की कविता में लिखा हुआ था कि खजाना तांबे के संदूक में 5000 से 10200 फीट की ऊंचाई पर है। इसमें ऊंचाई पर स्थित किसी एक जगह के नाम की बजाए कई जगहों जैसे न्यू मैक्सिको, कोलेराडो और मोंटाना का नाम लिखा हुआ था ताकि खोजने वाले भ्रम में रहें।

सोने के सिक्कों और गहनों से भरा बक्सा
फेन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि 'यह खजाना कुछ तारों की केनोपी के बीच, चट्टानी पहाड़ों की वनस्पतियों के नीचे था। जब उस हंटर ने इसे खोजा तो वह उस जगह पर ही मिला जहां मैंने इसे 10 साल पहले छिपाया था।' उन्होंने आगे कहा कि 'मैं उस शख्स को नहीं जानता हूं जिसने इसे खोजा, लेकिन मेरी किताब की एक कविता से उसने पहली सुलझाई और उस खजाने तक पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक साढ़े तीन लाख इसकी खोज करने की कोशिश कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications