10 साल की बच्ची ने PM से मिलने को मेल किया, जवाब मिला- दौड़ी चली आओ बेटा, पूछे ढेरों सवाल

अहमदनगर। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल की पोती व सांसद सुजय विखे पाटिल की बेटी सुर्खियों में है। 10 वर्षीय बेटी अनिशा पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की जिद की थी। हालांकि, उसके पिता इस बात को टालते रहे। फिर एक दिन बेटी अनिशा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए मोदी की ईमेल आईडी पर संदेश भेजा। जिसके बाद मोदी खुद बच्ची (अनिशा) से मिले। उन्होंने 10 मिनट तक बच्ची से अकेले में खूब बातें कीं। यहां तक कि बच्ची ने अपने सवालों से प्रधानमंत्री मोदी को हंसी के ठहाके भी लगवा दिए।

महाराष्ट्र की बच्ची ने की मोदी से मिलने की जिद

महाराष्ट्र की बच्ची ने की मोदी से मिलने की जिद

अनिशा के पिता सुजय पाटिल ने बताया कि, मेरी 10 वर्षीय बेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की जिद करती थी। मगर, मैं टालता रहा। मैं उसे कहता कि, 'बेटी मोदी तो प्रधानमंत्री हैं और वे अपने काम पर हैं।' हालांकि, वो नहीं मानी। ​एक दिन उसने ईमेल से सीधे मोदीजी को को संदेश भेजा। जिसमें लिखा, "हैलो सर, मैं अनीशा हूं..और मैं आकर रियली आपसे मिलना चाहती हूं।"
कुछ देर बाद उसी संदेश के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अनिशा को जवाब आया, तो वो खुशी से झूम उठी। उसमें लिखा था: "दौड़ के चली आओ बेटा (प्लीज-हर्री)!"
इसी संदेश में अनिशा को मिलने का समय बताया गया था। जिसके बाद अगले दिन विखे पाटिल के परिवार के सभी लोग प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा, 'अनिशा कहां है?'

मोदी ने दिया जवाब और फिर मिले

मोदी ने दिया जवाब और फिर मिले

अनिशा संसद में फिर प्रधानमंत्री मोदी से मिली। मोदी ने उसे चॉकलेट दी और फिर दोनों में बातें होने लगीं। अनीशा ने सवाल पूछे- "क्या यह आपका आॅफिस है? क्या आप यहां सारा दिन बैठते हो? यह कितना बड़ा ॲाफिस है!"
इसी तरह अनिशा सवाल पूछती रही और प्रधानमंत्री मोदी, जो कि बच्चों के साथ पहले भी खेलते रहे हैं..ने धैर्यपूर्वक उसके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने उसे कहा कि वे जिस आॅफिस में थे, वो वो वाला था जिसमें वह संसद सत्र के दौरान हाजिर होते थे।"

बच्ची के सवालों पर लगाया ठहाका

बच्ची के सवालों पर लगाया ठहाका

मोदी ने अनिशा को कहा, "लेकिन मैं आज यहाँ आपसे मिलने आया हूँ और मैं आपसे बात करना चाहता हूँ," यह सुनकर अनिशा बहुत खुशी हुई। जब मोदी उसके प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे तो अनीशा ने फिर पूछा, "क्या आप गुजरात से हैं?" मोदी ने कहा- "हां!" ​उसके बाद अनिशा बोली- "तो आप भारत के राष्ट्रपति कब बनेंगे?"

इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहाका लगाने लगे और वहां मौजूद अन्य लोग भी हंस पड़े। इस सवाल के बाद सुजय पाटिल ने अपनी बेटी अनीशा को रोक लिया। हालांकि, वहीं पर प्रधानमंत्री मोदी अनीशा के साथ 10 मिनट रहे और खूब गपशप की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+