दिल्ली: वसंत कुंज में बच्ची से रेप के बाद बवाल, पथराव में 11 पुलिसकर्मी घायल
नई दिल्ली। वसंत कुंज इलाके में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुई भीड़ हिंसक रूप ले ली। जिसमें दो सहायक आयुक्त समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जबकि कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है। हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि उन्होंने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस आयुक्त देवेंद्र आर्य ने कहा कि रंगपुरी पहाड़ी इलाके के झग्गी समूह से जुड़े बड़ी संख्या में लोग 11 वर्षीय लड़की के बलात्कार के विरोध में इकट्ठे हुए थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को वसंत कुंज इलाके में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास यातायात जाम को लेकर पहले से ही सतर्क थी। जिसके बाद मौके पहुंचा गया तो वहां पर प्रदर्शनकारियों ने छतरपुर महिपालपुर रोड के दोनों कैरिजवे को अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस का कहना है कि बलात्कार की घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पार्टी पर पत्थर बरसाए और तोड़फोड़ किए।
11 कारो सहित पुलिस वाहन को पहुंचा नुकसान
DCP ने कहा कि जब भीड़ फैले ना इसके लिए बार-बार चेतावनी के बाद, पुलिस को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्के बल का उपयोग करना पड़ा। इस दौरान, 10 पुलिसकर्मी जिसमें दो सहायक आयुक्त, दो निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल घायल हो गए। विरोध के दौरान 11 निजी कारों के साथ पुलिस का एक वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई है। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को, रंगपुरी पहाड़ी क्षेत्र 11 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को, 34 वर्षीय व्यक्ति धर दबोचा।












Click it and Unblock the Notifications