देश में घुसे 10 आतंकी, 3 को मार गिराया, 7 को किया ट्रेस
नयी दिल्ली। देश में 10 आतंकी घुस चुके हैं। ये आतंकी शिवरात्री से पहले गुजरात के रास्ते देश में घुसे हैं। पाकिस्तान से आए इन आतंकियों के निशाने पर देश का प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने इनमें से तीन आतंकियों को मार गिराया है, जबकि बाकी सात की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है।

हमें सतर्क रहने की जरुरत है, क्योंकि अब भी सात आतंकी देश में मौजूद हैं। हलांकि सुरक्षा एजेंसियां इन्हें पकड़ने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। उनका सर्च ऑपरेशन देश के पश्चिमी इलाकों में हैं, जहां उन्हें उम्मीद है कि वो छुपे हो सकते हैं। हलांकि इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
आपको बता दें कि शिवरात्री से पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी थी कि लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद के 8-10 आतंकी गुजरात में दाखिल हो सकते हैं। जिसकेकच्छ और अन्य कई जगहों पर छापेमारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications