सिर्फ 24 वर्ष की उम्र में पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले स्वामी
नई दिल्ली। जब से नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हाई कोर्ट की ओर से समन भेजा गया तब से ही बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की चर्चा काफी हो रही है।
स्वामी इससे पहले भी कई वजहों से चर्चा में रहे हैं। चाहे 90 के दशक में उस समय की अटल बिहारी वाजपेई की सरकार को गिराने का मामला हो, या फिर 2जी घोटाले में कोर्ट में उनकी ओर से दायर याचिका का मामला हो, वह अक्सर राजनीतिक मुद्दों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं।
पढ़ें-अटल बिहारी वाजपेई के बारे में स्वामी की टिप्पणी
कम ही लोग जानते हैं कि स्वामी अपने निजी जीवन में कैसे हैं या फिर उनका फैमिली बैकग्राउंड कैसा है। तमिल ब्राह्मण परिवार से आने वाले स्वामी ने एक पारसी महिला से शादी की है।
उनके पिता देश के काफी मशहूर गणितज्ञ थे और पिता की ही तरह स्वामी भी गणित विषय में काफी महारत रखते हैं। आइए आज आपको स्वामी के बारे में जुड़े कुछ खास तथ्यों के बारे में बताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications