CM अशोक गहलोत के ऑफिस और निवास के 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, सभी मीटिंग रद्द

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, गुरुवार को दैनिक मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार के देशभर से 70 हजार से भी अधिक नए मामले सामने आए जो अब तक का सबसे अधिक नंबर है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यालय और निवास स्थान पर तैनात कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। सीएम अशोक गहलोत ने एहतियात के तौर पर सभी पूर्व निर्धारित बैठकों को रद्द कर दिया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Rajasthan के पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह हुए कोरोना संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    10 employees of CM Ashok Gehlot office and residence are Corona positive, all meetings canceled10 employees of CM Ashok Gehlot office and residence are Corona positive, all meetings canceled

    राज्य सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास स्थान के 10 कर्मचारियों के COVID-19 पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात के तौर पर सभी पूर्व निर्धारित बैठकों को रद्द कर दिया है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों की जांच की जा रही है, स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें अस्पता में भी भर्ती कराया जा सकता है। फिलहाल सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बता दें कि राजस्थान में आज कोरोना के 1345 नए मामले रिपोर्ट हुए और 12 लोगों की मौत हो गई। राजय में अब तक कोरोना ने 992 लोगों की जान ली है।

    मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 75,760 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,023 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 33,10,235 हो गई है, जिसमें 7,25,991 सक्रिय मामले, 25,23,772 ठीक, डिस्चार्ज या माइग्रेट किया जा चुका है वहीं महामारी से अब तक कुल 60,472 मौतें हो चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने गोंडा में 300 बेड के ​कोविड अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा- यूपी बना देश का सर्वाधिक कोरोना जांच करने वाला राज्य

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+