पंजाब में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक अजनाला जिले के रामदास गांव में ये हादसा हुआ, जहां एक ही परिवार विवाह समारोह से लौटकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि तभी नहर पर बनी पुलिया पर कार मोड़ते वक्त चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार नहर में गिरी।
हादसे के फौरन बाद ही आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन जब तक राहगीर मदद के लिए पहुंचते कार में सवार सभी लोग डूब चुके थे। इस हादसे में दो लड़कियां, तीन बच्चे, दो औरतें और तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी की पहचान भी कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications