JNU और रोहित वेमुला मामले में स्मृति ईऱानी के 10 बड़े बयान
नई दिल्ली। लोकसभा में जिस तरह से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईऱानी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उसकी हर ओर चर्चा हो रही है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने जेएनयू और रोहित वेमुला मामले पर तथ्यों को सामने रखा उसने विपक्ष की बोलती बंद कर दी।

स्मृति ईऱानी के 10 बड़े सवाल और बयान
1- रोहित की मौत की खबर शाम को 7.30 मिनट पर हुई लेकिन अगले दिन सुबह 6.30 बज तक उनके पास कोई डॉक्टर क्यूं नहीं पहुंचा।
2- रोहित को किसी डॉक्टर ने मृत नहीं घोषित किया, तो आखिरकार अस्पताल ले जाने से पहले उन्हें किसने मृत घोषित किया।
3- रोहित को किसी भी पास के अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया।
4- तेलंगाना आंदोलन में 600 छात्रों की जान गयी लेकिन राहुल गांधी वहां एक बार भी नहीं गये लेकिन अंबेडकर विश्वविद्यालय दो बार क्यूं गये।
5- हैदराबाद विश्वविद्यालय विवाद में कांग्रेस सांसद हनुमंथा राव ने पांच बार हमें पत्र लिखा, ऐसे में सिर्फ भाजपा सांसद के पत्र पर ही मैंने कार्यवाही नहीं की।
6- जेएनयू में बिना अनुमति के कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया।
7- विश्वविद्यालय के 35 पुरुष सुरक्षाकर्मी और 3 महिला सुरक्षाकर्मियों ने हस्ताक्षर करके मुझे पत्र लिखा कि छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
8- जेएनयू प्रशासन ने आरोपी छात्र अनिर्बन, आशुतोष, उमर खालिद, रामा नागा, अनंत प्रकाश, कन्हैया, ऐश्वर्य अधिकारी, श्वेता राज को सस्पेंड किया था।
9- सुरक्षाकर्मियों ने इस बात को स्वीकार किया है अपने पत्र में कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाये गये थे।
10- देश के 36 विश्वविद्यालय में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने चांसलर और वाइस चांसल नियुक्त किये हैं, ऐसे में हमारी सरकार पर भगवाकऱण का आरोप गलत।












Click it and Unblock the Notifications