कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट, आज मिले 10584 नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,584 नए केस मिले हैं।

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,584 नए केस मिले हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 13,255 लोग इस बीमारी से ठीक हुए जबकि 78 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 1 करोड़, 10 लाख, 16 हजार चार सौ चौंतीस हो गए हैं, इसके अलावा 1 करोड़ 7 लाख 12 हजार छह सौ पैंसठ लोगों ने इस संक्रमण पर विजय प्राप्त की है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में सामने आए 10584 नए मरीज, डेढ़ लाख के पार केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    वहीं, अगर भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केसों की बात करें तो एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख सैंतालीस हजार तीन सौ छह है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 1 करोड़ 17 लाख 45 हजार पांच सौ बावन स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    वहीं, सरकारी विशेषज्ञ पैनल के सदस्यों द्वारा लिखे गए एक लेख में उल्लेखित अनुमानों के अनुसार, भारत में सक्रिय कोरोनावायरस के मामले मार्च 2021 के अंत तक हजारों की संख्या में कमी आने की संभावना है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेज गिरावट की भविष्यवाणी करने वाले इस लेख को विज्ञान और प्रौद्दोगिकी विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय सुपर मॉडल समिति का हिस्सा रहे विशेषज्ञों ने लिखा है। 'द केस फॉर रैपिड वैक्सीनेशन ऑफ इंडिया - एंड द रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड' नामक शीर्षक के इस लेख को चेन्नई गणितीय संस्थान के राजीव एक करंदीकर, सीएसआईआर हेडक्वाटर्स के डॉ. शेखर सी मांडे और आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर एम विद्यासागर ने लिखा है।

    वहीं देश के अलग-2 राज्यों में कोरोना वायरस की ताजा स्थिति की बात करें तो करीब 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले सप्ताह कोरोना के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह कोरोना के नए मामलों में 81% की वृद्धि दर्ज की गई है, कर्नाटक में 4.6%, मध्य प्रदेश में 43%, छत्तीसगढ़ में 13%, जम्मू-कश्मीर में 22%, चंडीगढ़ में 43%, हरियाणा में 11% की वृद्धि दर्ज की गई है। वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को टीकाकरण के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+