अनजाने में LOC पार कर गया भारतीय सैनिक,पाक को दी गई जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय सेना के सूत्रों ने जानकारी दी है कि 37RR से भारतीय सैनिक अनजाने में लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इसकी जानकारी Director General of Military Operations ने पाकिस्तानी सेना को दे दी है। साथ ही सेना ने इस बात की पुष्टि भी है कि पाक की ओर से गोलाबारी में मारे गए 8 सैनिकों की खबर भी गलत है।
बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आई रिपोर्ट्स के अनुसार पाक सैनिकों की गोलाबारी में 8 भारतीय जवान मारे गए और 1 को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि गुरुवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस यानी डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
डीजीएमओ ने मीडिया को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि इंडियन आर्मी ने एलओसी के पार जाकर आतंकियों को मारा है।बताया जा रहा है कि इस हमले में कई आतंकी मारे गए हैं।
पाक की ओर से भी कहा गया है कि इंडियन आर्मी ने उसकी सेना के दो जवानों को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications