कारगिल सेक्टर में सेना का जवान शहीद, बारूदी सुरंग पर पैर पड़ने से हुआ विस्फोट
नई दिल्ली। कारगिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग पर पैर रहने के एक जवान शखहीद हो गया। भारतीय सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जवान का पैर गलती से एक पुराने बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिसकी वजह से वो ब्लास्ट हो गया और जवान शहीद हो गया।

सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक करगिल सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास जवान का पैर जिंदा बारूदी सुरंग पर पड़ गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डवान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला था। हालांकि सेना की ओर से इस बारे में जानकारी नहीं दी गई कि, जवान की पहचान को लेकर सेना की ओर से आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले के सुंदरीबन सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लघंन किया और गोलीबारी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई की है। रविवार को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले के सुंदरीबन सेक्टर में गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर को तोड़ते हुए भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications