गणेश भगवान को भक्तों ने चढ़ाया 1,970 किलो का केक, बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
पुणे के प्रसिद्ध गणपति श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति को भक्तों द्वारा एक हजार 970 किलो का मोदक के आकार का केक चढ़ाया गया है। भक्तों द्वारा गणपति को प्रसाद के रूप में चढ़ाए गया यह मोदक केक एक वर्ल्ड रिकार्ड बन गया है जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बुक में दर्ज किया गया है। देशभर में धूमधाम और श्रद्धामय रूप से मनाया जानेवाले सार्वजनिक गणेश फेस्टिवल महाराष्ट्र में इस वर्ष अपने 125 वर्ष पूर्ण कर रहा है। जिसके आयोजन में भक्तों द्वारा गणपति को मोदक केक प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया। गणपति को प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया अबतक का सबसे बड़ा मोदक है।

इसके पहले स्पेन के नाम था रिकार्ड
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट अपना शतकोत्तर रजत महोत्सव के अवसर पर 1 हजार 970 किलो का मोदक चॉकलेट केक बनाया गया था। इस केक को बनाने में 16 शेफ की टीम ने काम किया। इस केक को बनाने में 8 घंटे लगे थे। पुणे के सातारा रोड स्थित पद्मावती स्थित अण्णाभाऊ साठे सभागृह में यह रिकॉर्ड बनाया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के स्वप्निल डांगरीकर ने कहा कि पुणे में मोदक के रूप में बनाया गया यह केक एक रिकॉर्ड है। इसके पहले 2009 में 1 हजार 41 किलो का केक स्पेन में बनाया गया था। उसके बाद अब तक यह केक बनाने के प्रयास किसी ने नहीं किया। बुधवार दोपहर से केक बनाने की शुरूवात की थी, रात 11:30 बजे के करीब यह केक बनके तैयार हुआ था।

ये सामग्री पड़ी केक में
केक की बनाने के लिए मार्गदर्शन करनेवाले धर्मदायक गायकवाड़ ने कहा कि केक बनाने में 1 हजार किलो का केक पाऊडर, 1 हजार किलो चॉकलेट ट्रफल और 50 लीटर क्रीम का इस्तेमाल किया गया। केक का साइज 23फुट चौड़ा 35 फुट लंबा था जिसकी तैयारी 3 दिनों से चल रही थी। इस केक को बनाने में विभिन्न केक सप्लायर्स ने सहयोग किया।

बच्चों को प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा केक
इस केक का उद्घाटल राज्यमंत्री गिरिश बापट द्वारा किया गया। इस ट्रस्ट के अशोक गोडसे ने कहा कि इस वर्ष श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट के शतकोत्तर रजय महोत्सव में यह उपक्रम के लिए में आयोजित किया गया है। इस उपक्रम के अंतर्गत बनाए गए इस केक को बच्चों को प्रसाद के रूप में बांटा गया है।












Click it and Unblock the Notifications