Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कथित तौर पर ISIS में शामिल होने सीरिया गये भारतीय युवक की मौत

हैदराबाद। आईएसआईएस में कथित रूप से शामिल होने वाले 25 वर्षीय इंजीनियर वसीम हतीद की मौत हो गयी है। तेलंगाना पुलिस ने बताया कि युवक पर कथित रूप से सीरिया में आतंकी संगठन में शामिल होने का आरोप था उसकी मौत हो गयी है।

isis

वसीम ने आदिलाबाद के मैंचेरियल से अपनी पढ़ाई पूरी करके अपना कैरियर बनाने के लिए लंदन गया था। पुलिस का कहना है कि कई दिनों से वसीम लापता हो गया थासंभव है कि उसने सीरिया जाकर आईएस में शामिल हो गया था।

जांच चल रही है

तेलंगाना पुलिस का कहना है कि वसीम 7 महीने पहले मैंचेरियल स्थित अपने घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है कि वह भारत से सीरिया के लिए रवाना हुआ था या लंदन के लिए।

पुलिस ने परिवार को इस बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि वसीम के कई रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से इस बारे में पूछताछ चल रही है। साथ ही उस कॉलेज में भी वसीम के मित्रों से पूछताछ चल रही है जहां से वसीम ने अपनी इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की थी।

प्राथमिक स्तर पर है जांच

वसीम के बारे में जांच अभी अपने प्राथमिक चरण पर है। अभी तक इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं है कि वसीम तेलंगाना या लंदन में रहने के दौरान किसी भी आतंकी घटना में शामिल था। वहीं खुफिया विभाग का कहना है कि उनके पास भी इस बात के कोई पुख्ता सबूत फिलहाल नहीं हैं कि वसीम के आतंकी संगठन से संबंध थे।

वहीं पुलिस लंदन और सीरिया में अपने समकक्ष से वसीम के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताय कि हमने इस बाबत दोनों ही देशों वसीम के बारे में जानकारी मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+