Telangana Operation Lotus : क्या BJP नेता ने भेजे 3 'सौदागर' ? FIR में 100 करोड़ का ऑफर, CBI-ED रेड की धमकी

Telangana Operation Lotus पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। TRS MLA Trading के आरोपों के आधार पर दर्ज FIR में 100 करोड़ का ऑफर देने और CBI-ED रेड की धमकी का आरोप लगाया गया है। TRS MLA Trading FIR Telangana Operation

Telangana Operation Lotus की कथित रिपोर्ट के बीच सवाल उभर रहा है कि क्या BJP नेता ने टीआरएस विधायकों को खरीदने के लिए 3 'सौदागर' भेजे थे ? पुलिस ने जो FIR दर्ज की है इसमें विधायकों को लुभाने के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिए जाने के साथ-साथ CBI-ED रेड की धमकी जैसे आरोप लगाए गए हैं।

Telangana Operation Lotus

हॉर्स ट्रेडिंग के मामले से हड़कंप

तेलंगाना पुलिस प्रमुख स्टीफन रवींद्र के मुताबिक सत्तारूढ़ पार्टी- तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के विधायक पायलट रोहित रेड्डी की सूचना पर पुलिस पहुंची और हरियाणा, तिरुपति समेत हैदराबाद के एक शख्स को धर दबोचा। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि टीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल तीनों लोग भाजपा नेता के इशारे पर हॉर्स ट्रेडिंग को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

भाजपा नेताओं के साथ दिखे आरोपी

खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-फोटो में सिमैया जी और सतीश शर्मा को भाजपा नेता के साथ देखा गया है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है कि Cyberabad Police Commissioner Stephen Ravindra ने विधायकों की खरीद-फरोख्त प्रकरण में जो जानकारी दी है, इसमें सीधा भाजपा नेता की भूमिका है।

Telangana Operation Lotus

जी किशन रेड्डी के साथ दिखा एक आरोपी

तेलंगाना पुलिस की गिरफ्त में आए तीसरे आरोपी कारोबारी नंद कुमार की वीडियो वायरल हो रही है, इसमें उन्हें केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ देखा गया। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक नंद कुमार ने भाजपा की ओर से हॉर्स ट्रेडिंग की साजिश से इनकार किया है। खुद मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, बहुत से लोग फोटो क्लिक कराते हैं, ऐसे में सीधा संबंध बताना ठीक नहीं। बता दें कि अगस्त में भाजपा नेता के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 18 टीआरएस विधायक भाजपा में शामिल होंगे।

शिकायत के बाद FIR दर्ज

तेलंगाना के मोइनाबाद थाने में दर्ज प्राथमिकी में 3 आरोपियों - रामचंद्र भारती, नंदा कुमार और सिम्हायाजी स्वामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। रंगा रेड्डी के एक फार्महाउस पर पुलिस की छापेमारी और टीआरएस विधायक पायलट रोहित रेड्डी की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है।

100 करोड़ रुपये का ऑफर, CBI जांच की धमकी

प्राथमिकी में, रेड्डी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के रामचंद्र भारती और हैदराबाद के नंद कुमार भाजपा से संबंधित हैं। रेड्डी ने कहा, दोनों आरोपी उनसे मिले और भाजपा में शामिल होने की पेशकश की। उन्हें 100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नंद कुमार और राम चंद्र भारती ने कहा, अगर भाजपा में शामिल नहीं होते हैं तो उन्हें आपराधिक मामलों और ईडी / सीबीआई की छापेमारी का सामना करना पड़ेगा।

भाजपा का लेना-देना नहीं

टीआरएस के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा ने भाजपा की किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पूरा नाटक तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रचा है। उन्हें मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हार का डर सता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार लोगों से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है।

KCR पर करोड़ों रुपये लूटने के आरोप

उन्होंने कहा, बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। गिरफ्तार लोग बीजेपी के नहीं हैं। हमने उन्हें पहले कभी नहीं देखा। हमें नहीं पता लोग विधायक रविंद्र रेड्डी के फार्महाउस में क्यों थे और उन्हें वहां कौन ले गया था। पूरे मामले के पीछे तेलंगाना के सीएम केसीआर हैं। भाजपा नेता डीके अरुणा ने आरोप लगाया कि केसीआर और उनके परिवार ने तेलंगाना के लोगों से कलेश्वरम परियोजना, पलामुरु रंगारेड्डी परियोजना, मिशन भगीरथ, मिशन काकतीय और अन्य परियोजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये लूटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+