तेलंगाना TRS सरकार भव्य तरीके से मनाएंगी आजादी का 75 वां साल पूरा होने का जश्न
हैदराबाद, 28 जुलाई: तेलंगाना टीआरएस सरकार द्वारा देश की आजादी का 75 वां वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजधानी हैरदाबाद और सभी जिला मुख्यालयों के शहरों में बड़े पैमाने पर लोगों को शामिल करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। टीआरएस की आजादी के 75 साल को भव्य तरीके से मनाने की योजना है। समारोह 22 अगस्त तक चलेगा। वहीं हैरदाबाद की नेकलेस रोड पर सुरम्य हुसैन सागर झील पर एक रैली भी निकाली जाएगी।

टीआरएस सांसद और स्वतंत्रता हीरक जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष के केशव राव ने बुधवार को पैनल के सदस्यों के साथ बैठक की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार रात कहा गया कि समिति ने 8 अगस्त को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ समारोह को शुरू करने का फैसला किया।
आयोजित किए जाएंगे ये कार्यक्रम
समारोह में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के महत्व पर स्कूली छात्रों के लिए निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए एक फिल्म समारोह सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।समारोह 22 अगस्त तक चलेगा। यहां की सुरम्य हुसैन सागर झील के नेकलेस रोड पर एक रैली भी निकाली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications