Telangana Tourism की तरफ बढ़ा पर्यटकों का रुझान, आकर्षक गंतव्यों तक पहुंचे करीब 64 करोड़ टूरिस्ट
Telangana Tourism दक्षिण भारत में आकर्षक गंतव्य की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहा है। Telangana Tourism sector boom trs CM KCR govt and TSTDC initiatives
Telangana Tourism पर सरकार की भूमिका साफ करते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने "हमारा तेलंगाना - हमारी संस्कृति - हमारा पर्यटन" की महत्वाकांक्षा के साथ पर्यटन क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। ऐसे में पूरे राज्य में पर्यटन के पोंटेशियल की पहचान प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। इसलिए टूरिज्म सेक्टर तेजी से फलफूल रहा है।

आठ साल में करोड़ों पर्यटक पहुंचे तेलंगाना
सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से भी राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। दूसरे राज्यों में रहने वाले लोगों का रुझान तेलंगाना के प्रति बढ़ा है। घरेलू पर्यटन में काफी वृद्धि हुई है। तेलंगाना टूरिज्म पर सियासत डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद करीब 8 साल पहले तेलंगाना अलग राज्य बना। तेलंगाना गठन के बाद से, लगभग 63.51 करोड़ घरेलू पर्यटक और 1.35 लाख विदेशी पर्यटक तेलंगाना का दौरा कर चुके हैं।
दक्कन का पठार क्यों मशहूर है ?
पर्यटन के लिहाज से देखें तो तेलंगाना करोड़ों रत्नों का घर कहा जाता है। दक्कन का पठार प्राकृतिक सुंदरता, प्राकृतिक जल संसाधनों, पहाड़ियों, चोटियों, किलों और आध्यात्मिक स्थानों के लिए मशहूर है। विविधता से भरे प्रदेश तेलंगाना में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले स्थानों की कोई कमी नहीं, लेकिन संयुक्त आंध्र प्रदेश के तहत तेलंगाना के पर्यटन क्षेत्र को उपेक्षित माना गया। अलग राज्य बनने से तेलंगाना में पर्यटन क्षेत्र को अब नए अवसर मिल रहे हैं।
TSTDC के प्रयासों से बढ़ रहे पर्यटक
तेलंगाना के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक संसाधनों और विकास की पूरी समझ रखने वाले मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव तेलंगाना को एक पर्यटन स्थल के रूप में आकार दे रहे हैं। सरकार ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए एक नोडल एजेंसी के रूप में तेलंगाना पर्यटन विकास निगम (TSTDC) का गठन किया है। एजेंसी सोशल मीडिया का भी प्रभावी इस्तेमाल कर रही है। अलग-अलग टूरिस्ट स्पॉट को चिह्नित कर वीडियो और फोटो गैलरी शेयर की जा रही है। इसका प्रभाव है कि पर्यटक दूर-दराज के इलाकों से भी तेलंगाना को एक्सप्लोर करने आ रहे हैं।
साउंड और लाइट शो का आकर्षण
TSTDC संगठन की पहल पर पूरे तेलंगाना में 54 हरित पर्यटन होटल और रास्ते की सुविधाएं विकसित की गई हैं। पर्यटन के लिए उपयुक्त क्षेत्रों में सुविधाएं विकसित करने के अलावा 31 पर्यटन बसें और 120 नावों का भी संचालन किया जा रहा है। गोलकोंडा और वारंगल किलों में साउंड एंड लाइट शो आयोजित किए जाते हैं। इन किलों की कहानियों को आवाज, संगीत और प्रकाश के प्रभाव की मदद से अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू भाषाओं में आकर्षक नाटकीय रूप से प्रस्तुत किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications