तेलंगाना के मंत्री KTR का हमला, कहा- कांग्रेस और बीजेपी ने देश को नीचा दिखाया
हैदराबाद, 25 अप्रैल: आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी से लड़ने के लिए कई क्षेत्रीय पार्टी मिलकर अपना तीसरा मोर्चा बनाने की जुगत में नजर आ रही है। इसमें तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) भी शामिल है। काफी दिनों से तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बीजेपी पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं। इस बीच उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री केटी रामा राव ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा है।

हैदराबाद में तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि मौजूदा वक्त में भारत में कोई ऐसा राजनीतिक दल नहीं है, जो खुद को राष्ट्रीय पार्टी कह सके। केटी रामाराव ने कहा कि हमारा कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। यह एक अनावश्यक संस्था है। भारत के लोगों ने उन्हें 50 साल से ज्यादा का मौका दिए, लेकिन दोनों ही पार्टी कांग्रेस और बीजेपी ने देश को नीचा दिखाया है।
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए केटीआर ने कहा कि कांग्रेस को आजमाया गया, परखा गया और धूल चटा दी गई। मेरा मानना है कि इसका कोई भविष्य नहीं दिखाई दे रहा। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा दक्षिण में सिर्फ एक राज्य में सत्ता में है। वहीं कांग्रेस का हाल पूरा देश जानता है। मुझे लगता है कि भारत में कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं है। बीजेपी एक उत्तर भारतीय पार्टी है, कांग्रेस कुछ राज्यों तक ही सीमित है।












Click it and Unblock the Notifications