Telangana में मूसलाधार बारिश, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, सभी स्कूल-कॉलेज दो दिन बंद रहेंगे: CM
Telangana में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को घरों से निकलने में बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। सरकार ने ऐलान किया है कि खराब मौसम के मद्देनजर प्रदेशभऱ के स्कूल-कॉलेज दो दिनों तक बंद रहेंगे।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना में लगातार भारी बारिश को देखते हुए सीएम के.चंद्रशेखर राव ने राज्य की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन (26 और 27 जुलाई) की छुट्टी घोषित करने का निर्देश दिया है।

मुख्ययमंत्री ने सोमवार रात आदेश दिया कि स्कूल-कॉलेज बंद करे जाने के संबंध में तत्काल आदेश जारी किया जाए। बता दें कि हैदराबाद के अलावा तेलंगाना के कई जिलों में बारिश के कारण हालात भयावह हैं।
सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। जरूरी सेवाओं पर भी बारिश और जलभराव के कारण बुरा असर पड़ा है। प्रशासन हालात को समान्य बनाने के प्रयास कर रहा है, लेकिन लगातार और तेज बारिश के कारण हालात गंभीर हैं।
गौरतलब है कि तेलंगाना के अलावा पड़ोसी राज्य कर्नाटक और पहाड़ी प्रदेशों- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के कारण हालात दयनीय हैं। हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने की घटना में कई घर तबाह हो गए।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में आज स्कूल रहेगा बंद
महाराष्ट्र सरकार ने आज यानी 26 जुलाई को भी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि रायगढ़ वही जगह है जहां भारी भूस्खलन के चलते 27 लोगों की जान चली गई बल्कि 70 से ऊपर अभी भी लापता हैं।












Click it and Unblock the Notifications