CM KCR तेलंगाना का हर क्षेत्र में करना चाहते हैं विकास: परिवहन मंत्री पुव्वदा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री पुव्वदा राज्य का सभी क्षेत्रों में विकास करना चाहते हैं। ये बातें परिवहन मंत्री पुव्वदा अजय कुमार ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कही।

तेलंगाना सरकार में परिवहन मंत्री पुव्वदा अजय कुमार ने मुख्यमंत्री की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का मुख्य उद्देश्य सभी क्षेत्रों में तेलंगाना का विकास करना है। मुख्यमंत्री नवीन विकास और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करके देश के लिए मार्गदर्शक बने हैं। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए मंत्री पुव्वदा ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है।
दरअसल, मंत्री पुव्वदा अजय कुमार मंगलवार को खम्मम में एसएन मूर्ति पॉलिटेक्निक के परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले तेलंगाना बीसी कल्याण महिला आवासीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस स्कूल में केजी से पीजी तक की पढ़ाई फ्री में होगी। इस मौके पर मंत्री ने 50 लाभार्थियों को कल्याण लक्ष्मी चेक और 48 लाभार्थियों को 68.84 लाख रुपए के सीएमआरएफ चेक वितरित किए।
एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने कल्याण लक्ष्मी और शादी मुबारक योजनाओं को गरीब व वंचित परिवारों की लड़कियों को रोशनी देने के संकल्प के साथ शुरू किया है। यह योजना बालिकाओं को अत्यधिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि कल्याण लक्ष्मी और शादी मुबारक के तहत अब तक 70.70 करोड़ रुपये के चेक 7,564 लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दामोदर राजा नरसिम्हा ने टीपीसीसी नेतृत्व के खिलाफ उठाया विद्रोह का झंडा












Click it and Unblock the Notifications