Telangana: 'कांग्रेस BRS के DNA में तीन चीजें वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण समान', हैदराबाद में बरसे PM मोदी
Telangana Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलावर को विधानसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद और तेलंगाना पहुंचे, जहां उन्होंने हैदराबाद में 'आत्म गौरव सभा' को संबोधित किया।
हैदराबाद में भाजपा की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए बीआरएस पार्टी और सीएम केसीआर पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया।

भाजपा की रैली में मंच पर अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने अलग अंदाज में पवन कल्याण का जिक्र करते हुए कहा कि 'पवन मंच पर मेरे साथ हैं, लेकिन जमीन पर तूफान है। मैं यहां इस मैदान पर भी बदलाव की आंधी महसूस कर सकता हूं। आप अलग-अलग हिस्सों से आए हैं और यह तेलंगाना का और एक स्पष्ट संदेश लाया है कि तेलंगाना को बीजेपी पर भरोसा है।
वहीं कांग्रेस पर निशावा साधते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस BRS की C टीम है। दोनों (कांग्रेस-BRS) के DNA में तीन बातें सामान्य है और वह परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण हैं।
मोदी ने याद किया साल 2013
अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "ये धरती, ये मैदान मेरे जीवन में बहुत बड़ा स्थान रखता है। 2013 में आप सभी ने मुझे इसी मैदान पर आमंत्रित किया था। एक तरह से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की नींव यहां रखी गई थी। आज मैं विश्वास से कह सकता हूं कि आपके आशीर्वाद से यहां से बीजेपी का पहला सीएम, बीसी (पिछड़ी जाति) का सीएम बनेगा।''
पीएम मोदी की जनता से अपील
पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, "तेलंगाना में विकास विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी, एससी/एसटी विरोधी सरकार है। 30 नवंबर को आपके पास इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मौका है और आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि यहां कमल खिले।''
'अहंकार किसी का भी हो उसे टिकने नहीं देता'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अहंकार किसी का भी हो उसे टिकने नहीं देता है, BRS के नेताओं में भी वही अहंकार दिखता है... 2019 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना के लोगों ने ऐसे अहंकारी सीएम को अपने वोट की ताकत से जवाब दिया था इसी बौखलाहट में यहां के नेता मोदी को गाली देते रहते हैं, BRS के भ्रष्टाचार के तार दिल्ली के शराब गोटाले से भी जुड़े हुए हैं... आज मैं ऐसे लोगों को डंके की चोट पर कहना चाहता हूं भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होके रहेगी, जिन्होंने जनता को लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।"
'ओबीसी समुदाय को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि " (2014 में) जब आपने पूर्ण बहुमत की सरकार दी, तो देश को अपना पहला ओबीसी पीएम मिला। बीजेपी देश की एकमात्र पार्टी है जो ओबीसी समुदाय को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व देती है। 27 ओबीसी हैं, केंद्र में एनडीए सरकार में मंत्री, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा है। आज देश में बीजेपी के पास 85 ओबीसी सांसद हैं, देश में 365 ओबीसी विधानसभा सदस्य हैं। आज बीजेपी के पास देश में 65 ओबीसी विधान परिषद सदस्य हैं।"












Click it and Unblock the Notifications