एटीएम में काली मिर्च स्प्रे कर Hyderabad में शख्स से लूटे थे 7 लाख, अब पुलिस ने चार को किया अरेस्ट
Hyderabad ATM Robbery News: हैदराबाद के हिमायतनगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल चार आरोपियों को टास्क फोर्स ने डोमलगुडा पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस गिरफ्त में आए चारों आरोपियों ने 3 जुलाई को इस डकैती की घटना को उस वक्त अंजाम दिया था, जब शख्स पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में कैश जमा करने पहुंचा था। इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई थी। बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने काली मिर्च स्प्रे कर इस डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पीड़ित ने डोमलगुडा थाने में डकैती की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित शख्स ने बताया कि हिमायतनगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में 7 लाख रुपए जमा करने पहुंचा था। इस दौरान दो लूटरों ने आंखों में काली मिर्च का स्प्रे कर उससे नोटों से भरा बैग छीन लिया और वहां से भाग गए।
इस सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और पीएनबी बैंक के एटीएम की फुटेज भी चेक की। सामने आई सीसीटीपी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि डकैतों में से एक शख्स एटीएम में घुसते ही कैश जमा कर रहे पीड़ित पर काली मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर देता है।
तो वहीं, हेलमेट पहने एक अन्य आरोपी कैश जमा करने वाले शख्स को काबू करने की कोशिश करने के साथ बैग छीनने की कोशिश भी करता है। इस दौरान पीड़ित के प्रतिरोध के बावजूद, हेलमेट पहना शख्स उसे काबू करने के लिए बल का प्रयोग करता है। इस दौरान वहां हाथापाई शुरू हो जाती है।
इस दौरान दोनों आरोपी शख्स से पैसों से भरा बैग छीनकर वहां से भाग जाते है। पुलिस के मुताबिक, डकैती के दौरान काली मिर्च स्प्रे के जरिए डकैतों ने पीड़ित से कुल 7 लाख रुपये की लूट की थी। हैदराबाद कमिश्नर की टास्क फोर्स ने डोमलगुडा पुलिस के सहयोग से इस एटीएम डकैती में शामिल लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान थानसीफ अली (24), मुहम्मद सहाद (26), थंसेह बारिक्कल (23) और अब्दुल मुहीस (23) के रूप में की गई है, जो केरल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इसके पास 3.25 लाख नकद, काली मिर्च स्प्रे की बोतल और लुटेरों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए है।












Click it and Unblock the Notifications