Hyderabad: दोस्त ने GF को किया मैसेज तो भड़का युवक, सिर काटा-दिल निकाला, निजी अंग-उंगलियां तक नहीं छोड़ीं
hyderabad crime news: हैदराबाद में 22 साल के हरिहर कृष्णा ने अपने दोस्त नवीन की बड़ी ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी। क्योंकि, वह अपने दोस्त द्वारा अपनी प्रेमिका को मैसेज और कॉल करने से परेशान था।

Hyderabad News: दिल दहला देने और रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज खबर हैदराबाद से सामने आई है। जिसे पढ़कर आप भी दहल जाएगा। जी हां...यहां एक 22 साल के सनकी आशिक ने अपने दोस्त की बड़ी ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी। क्योंकि, उसके दोस्त ने उसकी प्रेमिका को SMS और कॉल किया था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी युवक खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
हैदराबाद पुलिस की मानें तो हत्यारोपी हरिहर कृष्णा ने अपने दोस्त नवीन का गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका दिल और निजी अंगो को निकाल कर अलग कर दिया। जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसकी उंगलियां भी काट दीं। पुलिस ने आरोपी युवक हरिहर कृष्णा को गिरफ्तार कर उसके बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक नवीन, आरोपी हरिहर कृष्णा और उसकी प्रेमिका तीनों दिलसुखनगर के एक कॉलेज में एक साथ पढ़ाई करते थे। तीनों ने यहां से एक साथ इंटरमीडिएट किया है। पढ़ाई के दौरान ही युवती, नवीन के साथ रिलेशनशीप में आ गया था। लेकिन, कुछ दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के बीच ब्रेकअप हो जाने के बाद युवती नवीन के दोस्त हरिहर कृष्णा के साथ रिलेशनशीप में आ गई।
ब्रेकअप के बावजूद नवीन लगातार अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ संपर्क में था और उसे मैसेज और कॉल किया करता था। इस बात से नवीन का दोस्त कृष्णा बुरी तरह परेशान हो गया था। कृष्णा को लग रहा था कि नवीन एक बार फिर उसकी गर्लफ्रेंड की तरफ आकर्षित हो रहा है। इस बात से परेशान होकर कृष्णा पिछले तीन महीनों से नवीन की हत्या की योजना बना रहा था।
17 फरवरी को कृष्णा हैदराबाद के बाहरी इलाके अब्दुल्लापुर में एक साथ पार्टी करने के बहाने नवीन से मिला। इस दौरान दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में दोनों बीच कहासुनी और लड़ाई हो गई। गुस्से में कृष्णा ने नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को खुले मैदान में फेंक दिया। इसके बाद हत्यारोपी कृष्णा ने नवीन के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसका प्राइवेट पार्ट और दिल बाहर निकाल लिया।
Recommended Video
इतना ही नहीं, उसने पीड़ित की उंगलियां भी काट दीं और तस्वीरें अपनी प्रेमिका के व्हाट्सएप पर भेज दीं। पुलिस ने आगे बताया कि 'कृष्णा ने खुद को आत्मसमर्पण कर दिया, जब उसे एहसास हुआ कि वह पुलिस से नहीं बच सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications