Hyderabad Girl Stabbed: लंदन के वेम्बली में चाकू से हमला, 27 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
Hyderabad Girl Stabbed: लंदन के वेम्बली में चाकू से जानलेवा हमले में 27 वर्षीय तेलुगू लड़की की मौत हुई है। मृतका की पहचान तेजस्विनी रेड्डी के रूप में हुई है। हायर स्टडीज के लिए लंदन गई तेजस्विनी पर चाकू से हमले के मामले में लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक घटना 13 जून को हुई थी।
पुलिस के अनुसार, तेजस्विनी के अलावा एक 28 वर्षीय युवती को भी चाकू मारा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर तेजस्विनी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, युवती पर मंगलवार (13 जून) को सुबह करीब 09:59 बजे लंदन के नील क्रीसेंट में हमला किया।

उत्तरी लंदन पुलिस स्टेशन ने बताया कि वेम्बली में छुरा घोंपने के बाद आरोपी युवक को मंगलवार शाम करीब 6 बजे 23 साल के युवक को लंदन के हैरो इलाके से अरेस्ट किया गया।
लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, "लंदन एम्बुलेंस सेवा के साथ अधिकारियों ने इमरजेंसी सेवाओं के तहत 27 वर्षीय युवती की जान बचाने की पूरी कोशिश की गई, हालांकि घटनास्थल पर ही युवती की दुखद मौत हो गई। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।"
हैदराबाद में तेजस्विनी के एक रिश्तेदार, विजय ने कहा, "वह मेरी चचेरी बहन है। मेरी दूसरी चचेरी बहन भी वहीं रहती थी। वे साथ रहते थे, लेकिन वह बाहर चला गया क्योंकि उसका ऑफिस आवास से बहुत दूर था।"
उन्होंने कहा, ब्राजीलियन युवक उसी अपार्टमेंट के एक कमरे में रहता था, जहां मृतका रहती थी। माना जा रहा है कि उसी युवक ने अपराध किया है। पुलिस ने इस संबंध में कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।
मृतका के रिश्तेदार ने कहा कि लड़की (पीड़िता) सरकारी आवास में रहती थी। "एक कॉमन किचन और एक कॉमन वॉशरूम के साथ अलग-अलग कमरे हैं। इसलिए, वह लड़का (आरोपी) बगल के फ्लैट में आया होगा। उन्होंने एक-दूसरे से ठीक से बात भी नहीं की।"
मृतका के पड़ोसियों में से एक ने कहा कि इस घटना से उनके बच्चों को गहरा "आघात" लगा है। पड़ोसी फ्लैट नंबर 17 में रहने वाले पैट्रिक ने कहा, बच्चे सदमे में हैं। आम तौर पर वे गार्डन में खेलते हैं। अब वे डरे हुए हैं। हर दिन चारों ओर पुलिस को देखने के कारण बच्चों के साथ हर किसी पर दबाव बन रहा है।
घटना के बारे में पैट्रिक ने कहा, छुरा घोंपने की घटना से वह पूरी तरह अनजान थे। सुबह लगभग 10:00 बजे उठा, देखा कुछ लोग गिरफ्तार हैं। उन्होंने 8-10 पुलिस कारों, तीन या चार एंबुलेंस को देखा।
उन्होंने कहा, बाहर जाने पर पता लगा कि इमारत में हमला हुआ, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। फ्लैट नंबर 14 में रहने वाले एक अन्य पड़ोसी जामिन पटेल ने बताया कि जब वह ऑफिस से लौटा तो उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications