Hyderabad: पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक कारों में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुई 3 गाड़ियां
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गई।

Hyderabad Electric Car Fire: इलेक्ट्रिक कार हो या फिर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। शनिवार देर रात तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ऐसी ही एक घटना सामने आई, जहां एक इलेक्ट्रिक कार में इस कदर आग लगी, जिसने फैलते हुए कई कारों को अपनी जद में ले लिया। घटना हैदराबाद नुमाइश प्रदर्शनी पार्किंग की है, जहां खड़ी इलेक्ट्रिक कार में भीषण आग लग गई।
घटना को लेकर एबिड्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बी प्रसाद राव ने कहा कि एक इलेक्ट्रिक कार में आग लगने के बाद साथ खड़ी पांच कारों में आग भयानक तरीके से फैल गई, जिसके बाद हैदराबाद नुमाइश प्रदर्शनी पार्किंग में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन कारें जलकर राख हो गईं, और तीन अन्य आंशिक रूप से जल गईं। मौके पर मौजूद फायर टेंडर हैं।












Click it and Unblock the Notifications