Hospital Fire: हैदराबाद के अंकुरा अस्पताल में लगी भीषण आग, पूरी बिल्डिंग लपटों से घिरी

Hyderabad Ankura Hospital Fire: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे अस्पताल की बिल्डिंग लपटों से जा घिरीं।

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के गुड़ीमलकापुर इलाके के अंकुरा अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काब पाया।

Hyderabad Ankura Hospital Fire

आग की घटना के बाद अस्पताल के अंदर कई मरीज फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मी ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

लपटों से घिरी पूरी इमारत

अस्पताल में शॉर्ट सर्किट होने के बाद प्लास्टिक की चीजों ने आग पकड़ ली और फिर धीरे-धीरे आग विकराल होती गई और पूरे अस्पताल में फैलकर विकराल हो गई।

घटना का भयानक वीडियो आया सामने

आग लगने के बाद अस्पताल सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग आग के डर से भागने लगे। आग की वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे आग भयानक है और पूरी बिल्डिंग में फैली हुई दिखाई दे रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक आग अस्पताल की इमारत की छत पर लगे एक फ्लेक्सी से आग शुरू हुई, जिसको दमकल की कई गाड़ियों की मदद से बिल्डिंग के अंदरूनी हिस्सों में फैलने से पहले ही काबू पा लिया।

किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं

हादसे को लेकर तेलंगाना राज्य आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवाओं के अतिरिक्त निदेशक जीवी नारायण राव ने कहा कि बिल्डिंग के टॉप लगे एलईडी होर्डिंग में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। मरीजों को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। किसी के भी हताहत या घायल होने की रिपोर्ट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+