आंध्र में GAIL पाइपलाइन में धमाका, 3 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

बलास्ट की खबर पाते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन बताया गया है कि कई लोग अभी वहां फंसे हुए हैं। गांव से गुजर रही पाइप लाइन में धमाका हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटा दिया गया है। पाइप लाइन को काटकर आग पर नियंत्रण की कोशिश की जा रही है।
आग लगने से मौके पर काम कर रहे 10 लोग जख्मी हो गये। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। आग क्यों और कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है.












Click it and Unblock the Notifications