रैगिंग से तंग आकर मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, चार दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम
धारावती प्रीति ने बुधवार को आत्महत्या का प्रयास किया। चार दिन बाद रविवार रात हैदराबाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की मेडिकल छात्रा थी।

Ragging: आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक मेडिकल छात्रा ने रैगिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि 26 वर्षीय धारावती प्रीति ने काकतीय मेडिकल कॉलेज में अपने सीनियर द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद खुदकुशी कर ली। एमजीएम अस्पताल में रात की पाली में काम करने के बाद वह बेहोश पाई गई और गंभीर हालत में हैदराबाद ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि धारावती प्रीति ने बुधवार को आत्महत्या का प्रयास किया। चार दिन बाद रविवार रात हैदराबाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की मेडिकल छात्रा थी। उसके पिता की शिकायत पर पोस्ट-ग्रेजुएट द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद अली सैफ को पुलिस ने रैगिंग, आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है।
Recommended Video

वारंगल के पुलिस कमिश्नर एवी रंगनाथ ने बताया कि पीड़िता और आरोपी के फोन पर व्हाट्सएप चैट रैगिंग को लेकर हुई है। छात्रा के पिता नरेंद्र ने कहा कि उन्होंने सीनियर स्टूडेंट्स के खिलाफ कॉलेज और अस्पताल के अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित परिवार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए NIMS, हैदराबाद से ले जाने और फिर अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कई लम्बाडा आदिवासी संघों ने हैदराबाद में NIMS, काकतीय मेडिकल कॉलेज और वारंगल में MGM अस्पताल के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय आयोग ने संज्ञान लिया है और सरकार, एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक, प्रिंसिपल और एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के प्रमुख को नोटिस जारी किया है। राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने अस्पताल में प्रीति से मुलाकात की थी। परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं कांस्टेबल शालिनी चौहान, जो अंडरकवर अजेंट बन 3 महीने कॉलेज में रहीं और रैगिंग केस का किया पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications