तेलंगानाः Corona के डर से शख्स ने अपनी पालतू बकरियों को पहनाया मास्क

हैदराबाद। जानवरों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद तेलंगाना के शख्स ने अपनी पालतू बकरियों को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शख्स ने अपनी पालतू बकरियों को मास्क पहना दिया। पूरा मामला तेलंगाना के खम्मम जिले का है। बता दें कि कल्‍लूर मंडल के वेंकटेश्‍वर राव के पास 20 बकरियां हैं। मुख्यतौर पर वे बकरी पालन का ही व्यवसाय करते हैं।

बकरियों पर निर्भर है परिवार का पालन-पोषण

बकरियों पर निर्भर है परिवार का पालन-पोषण

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए न सिर्फ वेंकटेश्वर राव ने खुद भी एहतियात बरते और अपनी बकरियों का भी खास खयाल रखा। वेंकटेश्वर के बाड़े में सभी बकरियों को मास्क पहनाया गया है। साथ ही इनकी साफ सफाई का पूरा खयाल रख रहे हैं। वेंकटेश्‍वर राव ने बताया कि जब उन्हें यह पता चला कि अमेरिका में एक बाघ को कोरोना वायरस हुआ तो वे और उनका पूरा परिवार चिंतित हो गया क्योंकि इनकी पूरी आजीविका इन्हीं बकरियों पर निर्भर है लिहाजा वेंकेटेश्वर ने कोई रिस्क नहीं लिया।

20 बकरियों को पहनाया मास्क

20 बकरियों को पहनाया मास्क

वास्तव में वेंकटेश्वर राव लोगों के लिए मिसाल बने हैं। एक तरफ लोग घरों से बाहर आने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं वेंकटेश्वर जैसे लोग खुद के साथ ही अपने पालतू पशुओं का भी ध्यान रख रहे हैं। बता दें कि तेलंगाना में अब तक कोरोना संक्रमण के सवा चार सौ से अधिक मामले आ चुके हैं। सरकार ने पूरे राज्य में 100 के करीब हॉटस्पॉट तय किए हैं. जहां सख्ती से लॉकडाउन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपनाई है सख्ती

मुख्यमंत्री ने अपनाई है सख्ती

व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री केसीआर कोरोना के प्रसार को लेकर काफी सख्त हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मास्क लगाने की हिदायत के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की बात कही। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पहले नेता हैं जिन्होंने अपनी तरफ से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का सबसे पहले प्रस्ताव दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+