आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की पार्टी के साथ बीजेपी का गठबंधन फाइनल! ये होगा फॉर्मूला
बीजेपी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना के साथ सीट-शेयर समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। अब जल्द ही आंध्रप्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर एनडीए में बंटवारे पर जल्द मुहर लग सकती है।
एनडीटीवी ने सूत्रों के अनुसार खबर दी है कि बीजेपी की डिमांड को देखते हुए तेलगूदेशम पार्टी 6 लोकसभा सीट देने के लिए राजी हो गई है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के साथ लड़ने पर समहित बनती दिख रही है।

इससे पहले लोकसभा में टीडीपी बीजेपी को 5 सीटें देना चाहती थी। वहीं पवन कल्याण की जन सेना को पहले ही तीन सीटें दी जा चुकी हैं। ऐसे में इस हिसाब से टीडीपी राज्य में 16 सीटों पर लड़ती हुई दिखाई दे सकती है।
पांच साल पहले मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी दोनों चुनावों में अपना दबदबा बनाया था और राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 22 और 175 विधानसभा क्षेत्रों में से 151 सीटें जीती थीं। वाईएसआर को कमजोर करने के साथ ही इस बार बीजेपी अपने 370 सीटों के लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोकसभा में कैंडिडेट उतारना चाहती है।
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तेलगूदेशम ने विशेष राज्य के मुद्दे पर एनडीए का साथ छोड़ दिया था। इसका असर यह हुआ कि लोकसभा चुनाव में टीडीपी 3 लोकसभा सीट पर सिमट गई और विधानसभा में उसे महज 23 सीटें मिलीं। वहीं, बीजेपी का लोकसभा और विधानसभा में खाता तक नहीं खुला।
बता दें कि आंध्र प्रदेश में पहले से ही चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलगु देशम पार्टी और पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जनसेना पार्टी का गठबंधन है। बीजेपी के गठबंधन में आने के बाद राज्य में भाजपा को काफी फायदा हो सकता है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत के 5 राज्यों में लोकसभा की 129 सीटें आती हैं, इसमें अकेले आंध्र प्रदेश में 25 सीटें आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications