Bidar ATM Cash Robbers: बीदर के ATM कैश लुटेरों ने हैदराबाद पुलिस पर की फायरिंग, 93 लाख लूटकर है फरार
Bidar ATM Cash Robbers : कर्नाटक के बीदर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां गुरुवार को दिनदहाड़े 11.30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्डों को गोली मार दी और 93 लाख रुपए लूट लिए। घटना बीदर के शिवाजी चौक की है, जहां एटीएम मशीन में कैश को लोड वैन के दो सुरक्षा गार्डों की गोली मारकर लाखों रुपए का कैश लूट लिया। अब इस वारदात को लेकर बड़ा अपडेट तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आया है। जहां बीदर में लुटेरों ने अफजलगंज इलाके में फायरिंग कर दी।
दरअसल, हैदराबाद के व्यस्त अफजलगंज इलाके में गुरुवार शाम को उस समय दहशत फैल गई, जब लुटेरों के एक गिरोह ने कथित तौर पर टूर एंड ट्रैवल कंपनी के टिकट मैनेजर को गोली मार दी। इसी के साथ पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाले बीदर के ही एटीएम लुटेरे हैं, जो वहां से भागकर हैदराबाद पहुंच गए।

हैदराबाद पहुंचे बीदर के एटीएम लुटेरे
ईस्ट जोन के डीसीपी बी बाला स्वामी ने बताया, "आज करीब 7:15 बजे अफजलगंग थाने के अंतर्गत इलाके में गोलीबारी की घटना हुई। कुछ अज्ञात व्यक्ति ट्रैवल्स में आए और टिकट बुक किए लेकिन बस में चढ़ते समय टिकट मैनेजर ने उनसे बात की क्योंकि उन्हें कुछ संदिग्ध लगा। उसके बाद, उन्होंने मैनेजर पर गोली चलाई और दो बैग लेकर भाग गए। ऐसा लगता है कि वे वही लोग हैं जिन्होंने कर्नाटक की ओर डकैती की थी।"
टिकट मैनेजर को बदमाशों ने गोली मार
वहीं टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक के भाई मौसम ने बताया, "यह मेरे भाई का ऑफिस है, यहां एक टिकट मैनेजर जहांगीर है। दो यात्री यहां रायपुर के लिए टिकट बुक करने आए थे। वे यहां बैठे थे, क्योंकि उनकी बस शाम 7 बजे की थी। जब वे बस में बैठे थे, तो संदिग्ध बैग की जांच की जा रही थी। उसी समय उन्होंने उस पर गोली चला दी।"
ये भी पढ़ें: Karnataka ATM Robbery: बीदर में दिन-दहाड़े डकैती, अपराधियों ने 2 गार्डों को गोली मारकर ATM से लूटे 93 लाख रुपये
सूचना मिलने पर एक टीम हैदराबाद गई और अफजलगंज में गिरोह के दो सदस्यों की पहचान की। पुलिस ने उन्हें काबू करने की कोशिश की, तभी उनमें से एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे पास के उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications