Karnataka ATM Robbery: बिदर में दिन-दहाड़े डकैती, अपराधियों ने 2 गार्डों को गोली मारकर ATM से लूटे 93 लाख रुपये
Karnataka: कर्नाटक के बिदर जिले के शिवाजी चौक पर गुरुवार को दिन दहाड़े एक खतरनाक डकैती हुई। इस घटना में दो सुरक्षा गार्डों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डकैतों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब गार्ड्स ATM में 93 लाख रुपये कैश भरने की तैयारी कर रहे थे।
मृतकों की पहचान गिरी वेंकटेश और शिवा काशीनाथ के रूप में हुई है। दोनों CMS एजेंसी के कर्मचारी थे, जो ATM में कैश भरने का काम करती है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार लुटेरों ने आठ राउंड फायरिंग कर दोनों गार्डों को मौके पर ही मार डाला।

कब हुई डकैती (Karnataka ATM Robbery)
यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। लुटेरे घटना को अंजाम देकर 93 लाख रुपये कैश लेकर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: Vaishali News: '30 लाख की रंगदारी और मस्जिद के पास गोलीबारी’, डकैती की योजना बना रहे संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेरकर बैरिकेड्स लगाए गए और सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
सबूत जुटाने में लगी पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अन्य सबूतों को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही अपराधियों को पकड़ने में सफल होंगे।
इलाके में डर और दहशत
इस घटना के बाद शिवाजी चौक और उसके आसपास के इलाके में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: सैफ अली पर चोर ने किया हमला, 8 दिन पहले मशहूर एक्ट्रेस के घर हुई थी चोरी, बोलीं थीं-अपनी रक्षा खुद करनी चाहिए












Click it and Unblock the Notifications