तेलंगाना बथुकम्मा उत्सव के लिए MLC कविता ने लॉन्च किया गीत
हैदराबाद, 23 सितंबर। बथुकम्मा उत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष गीत 'सिरिमल्लेलो रामा रघुमेलेलो' को गुरुवार को एमएलसी के कविता ने लॉन्च किया। आपको बता दें कि बथुकम्मा तेलंगाना में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार हर वर्ष पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाता है। 'सिरिमल्लेलो रामा रघुमेलेलो' गीत तेलंगाना के लोक गायक मंगली द्वारा गाया गया है। ऐसे में यह गीत इस त्योहार को मनाने के लिए हर साल तैयार की जाने वाली प्रस्तुतियों की श्रृंखला का हिस्सा है।

गीत को लेकर MLC कविता ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कि त्योहारों का मौसम आ गया है! आज मैं बथुकम्मा गीतों की एक श्रृंखला जारी करने के लिए बिल्कुल रोमांचित हू। पिछले साल, संगठन ने एक विशेष बथुकम्मा गीत के रूप में एलीपूला वेनेला को लॉन्च किया था। यह संगीत उस्ताद एआर रहमान द्वारा रचित था और फिल्म निर्माता गौतम वासुदेव मेनन द्वारा पिक्चराइज्ड किया गया था।
गीत लॉन्चिंग के कार्यक्रम में राज्य संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष दीपिका रेड्डी, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष मूजीब, हज कमेटी के अध्यक्ष सलीम और तेलंगाना फूड्स इन वीमेन के अध्यक्ष राजीव सागर ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना : एमबीबीएस की सीटें बढ़ाकर 5000 की जाएंगी












Click it and Unblock the Notifications