Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आंध्र प्रदेश सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में ड्राइवरों समेत तीन लोगों की मौत, 5 घायल

आंध्र प्रदेश से बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के विजियानगरम में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश से बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के विजियानगरम में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोमवार सुबह वहां दो बसें आमने-सामने से एक दूसरे से टकरा गईं।

Road accident

इस हादसे में दोनों बसों के चालकों समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक घायलों को पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल व्यक्तियों और मारे गए व्यक्तियों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले रविवार को भी आंद्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के बुचीराजुपलेम मंडल में दमारामाजुगु गांव एक टेम्पो और लॉरी की टक्कर हुई थी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के यात्रियों का एक समूह तीर्थ यात्रा पर जा रहा था। यह हादसा उस समय हुआ जब टेम्पो दमारामाजुगु गांव को दोपहर ढाई बजे पार कर रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+