सरकारी स्कीम: मंदिर से दूर रहो और पाओ 5000 रु.
नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश मे गोदावरी पुष्कर महाकुंभ मेला में अनोखी सरकारी स्कीम चल रही है। मेले के मौके पर भिखारियों को भीड़भाड़ वाले घाटों से अलग रखने के लिए आंध्र सरकार ने अनोखा तरीका निकाला है। सरकार ने भिखारियों को पांच हजार रुपए मुआवजा देने की योजना बनाई है।

जी हां भिखारियों की घाटों से दूर रखने के लिए ये स्कीम तैयार की है। इतनी ही नहीं प्रशासन ने कहा कि 25 जुलाई तक महाकुंभ से दूर रहने वाले भिखारियों को खाना भी दिया जाएगा।आपको बता दें कि गोदावरी नदी के किनारे लगभग 17 घाटों पर महाकुंभ का आयोजन हो रहा है और यहां लगभग एक हजार भिखारी घूमते रहते हैं।
ऐसे में 14 जुलाई से शुरु हुई इय अनोखे स्कीम में सरकार के सामने कई दिक्कते भी आ रही है। जिन भिकारियों के पास उनके राशन कार्ड नहीं है उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन भिखारियों की तादात घाटों से नजदीक बढ़ने लगी है।प्रशासन ने इस मुआवजे के लिए 200 भिखारियों को चिन्हित किया है, जिन्हें महाकुंभ समाप्त होने के बाद सत्यापित कर मुआवजा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications