व्हाट्सएप पर सगे भाईयों ने पत्नियों को दिया तलाक, घर ना छोड़ने पर सास-ससुर ने की मारपीट
देवरानी और जेठानी ने व्हाट्सएप पर भेजे तलाक को मानने से इंकार किया तो इनके सास-ससुर ने मारपीट कर दोनों को घर से निकाल दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
हैदराबाद। तीन तलाक को लेकर देशभर में बहस और सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के बावजूद इससे महिलाओं के प्रताड़ित होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है। हैदराबाद में एक ही घर में दो महिलाओं को तलाक देने का मामला सामने आया है। जब इन देवरानी और जेठानी ने व्हाट्सएप पर भेजे तलाक को मानने से इंकार किया तो इनके सास-ससुर ने मारपीट कर दोनों को घर से निकाल दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

हैदराबाद के मोघलपुर के रहने वाले दो भाई सुहेल और अब्दुल आकिल पिछले अमेरिका में नौकरी करते हैं। जबकि दोनों की बीवियां हिना और महरीन हैदराबाद में रहती हैं। करीब पांच दिन पहले हिना और महरीन को व्हाट्सएप पर मैसेज मिला, जिसमें उनको तीन बार तलाक दे दिए जाने की बात कही गई। दोनों ने ये मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों महिलाओं ने बिना किसी वजह के अचानक इस तरह विदेश से भेजे तलाक को मानने से इंकार दिया और कह दिया कि वो ससुराल छोड़ कहीं नहीं जाएंगी। इस पर लड़कों के माता और पिता ने अपनी बहुओं से तलाक की बात कहते हुए घर छोड़ देने की बात की और उनके साथ मारपीट की। इस पर दोनों महिलाओं घर के सामने बैठ गईं और प्रदर्शन करनें लगीं।
मामला पुलिस में पहुंचा तो हिना और महरीन की शिकायत पर उनके सास और ससुर अथिया बेगम और मुहम्मद हफीज को गिरफ्तार कर लिया। हफीज ने पुलिस के बताया कि उसके बेटे न्यूयॉर्क में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया सुहेल की शादी हिना से 2012 में जबकि अब्दुल आकिल की 2015 में महरीन से शादी हुई थी। हफीज ने पुलिस से कहा कि शरिया कानून के हिसाब से उसके बेटों ने अपनी बीवियों को तलाक दे दिया है इसलिए वो उसका घर छोड़ दें।
पढ़ें- ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर जामिया में बीजेपी नेता शाजिया इल्मी का विरोध, ऐन वक्त पर हुआ फेरबदल












Click it and Unblock the Notifications